एनशॉर्ट्स
हैदराबाद में सामूहिक आत्महत्या से सनसनी! कर्ज के बोझ ने एक ही झटके में उजाड़ दिया पूरा परिवार
Telangana Suicide News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कर्ज के भारी बोझ के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों के आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है. इस घटना से पूरे इलाके में सदमे और दहशत का माहौल है. मृतकों की पहचान 55 साल के रामराज, उनकी 50 साल की पत्नी माधवी और 24 साल के बेटे शशांक के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, जब लंबे समय तक उनके घर से कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां तीनों के शव बरामद हुए. कर्ज से परेशान होकर उठाया कदम पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा गया है, "भारी कर्ज के कारण हम यह फैसला ले रहे हैं." इस संबंध में पुलिस निरीक्षक डी. किरण कुमार ने बताया कि पत्र की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।