हैदराबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, दिनदहाड़े वकील के ऑफिस में घुसकर की हत्या

एनशॉर्ट्स
हैदराबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, दिनदहाड़े वकील के ऑफिस में घुसकर की हत्या
हैदराबाद के अत्तापुर इलाके में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक वकील की उनके ही ऑफिस में दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुलेमान नगर स्थित उनके कार्यालय में घटी, जहां हमलावरों ने न सिर्फ ताबड़तोड़ वार किए, बल्कि मौके पर ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान मोहम्मद खदीर के रूप में हुई है. यह मामला राजेंद्र नगर नियोजकवर्ग के अंतर्गत आता है और इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैला दिया है. ऑफिस में बैठकर कर रहे थे काम, तभी वकील पर हुआ हमला जानकारी के मुताबिक, खदीर उस समय अपने ऑफिस में अकेले काम कर रहे थे. अचानक कुछ अज्ञात लोग अंदर घुसे और उन्होंने बिना देर किए हमला शुरू कर दिया. हमलावरों ने चाकू और धारदार हथियारों का इस्तेमाल करते हुए खदीर पर करीब दर्जन भर वार किए.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

