एनशॉर्ट्स
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत
हैदराबाद के पुराने शहर इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना टोलि चौकी इलाके में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के टोलिचौकी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था. गुरुवार सुबह मजदूर इमारत की ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक लोहे की सपोर्ट संरचना और निर्माण के लिए लगाए गए अस्थायी ढांचे (सपोर्ट बीम और प्लेटफॉर्म) अचानक टूटकर नीचे गिर पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या जानकारी दी? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह सब कुछ कुछ ही सेकंड में हुआ. ढांचा टूटते ही वहां काम कर रहे मजदूर संतुलन खो बैठे और ऊंचाई से सीधे नीचे गिर गए. गिरने की वजह से तीन मजदूरों की मौके पर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।