एनशॉर्ट्स
हिंद महासागर में भारत करने वाला है लंबी दूरी की मिसाइल टेस्ट, चीन ने 4 जासूसी जहाज लगा दिए पीछे, PAK की बढ़ी धड़कन
India Tests Long-Range Missile: बंगाल की खाड़ी में भारत एक बार फिर लंबी दूरी की मिसाइल का टेस्ट करने की तैयारी में है. लगभग 3500 (3485) किलोमीटर रेंज वाली इस मिसाइल को भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से विशाखापट्टनम के पास से दागा जाएगा. यह परीक्षण सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस परीक्षण की सूचना मिलते ही चीन की गतिविधियां तेज हो गई हैं. जानकारी के अनुसार, चीन ने चार-चार जासूसी जहाज हिंद महासागर में तैनात कर दिए हैं, जिससे स्पष्ट है कि बीजिंग इस परीक्षण पर गहरी नजर रखे हुए है. भारत ने NOTAM जारी किया लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण के लिए भारत ने NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर दिया है. यह नोटम 1 से 4 दिसंबर के बीच प्रभावी रहेगा. इस दौरान सभी देशों की वायु सेनाओं और कमर्शियल एयरलाइंस को नोटम क्षेत्र में उड़ान न भरने की चेतावनी जारी की गई है. उल्लेखनीय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।