एनशॉर्ट्स
'हिंदू 3 बच्चे पैदा करें, भारतीय मुसलमान की घर वापसी…' लखनऊ में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को लखनऊ में एक बयान दिया है. भागवत ने भारतीय मुसलमानों की घर वापसी और हिंदू समुदाय के लोगों को तीन बच्चे पैदा करने की नसीहत दी है. साथ ही कहा है कि यूजीसी नियम किसी के खिलाफ नहीं है. मोहन भागवत लखनऊ के निराला नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक सद्भाव बैठक में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने हिंदू समाज को संगठन और सशक्त करने की बात को फिर से दोहराया है. साथ ही कहा कि हमें किसी से खतरा नहीं है, लेकिन हमें सावधान रहने की जरूरत है. हिंदुओं की घटती जनसंख्या चिंता का विषय: भागवत उन्होंने कहा कि हिंदुओं की घटती जनसंख्या एक चिंता का विषय है. साथ ही जबरदस्ती और लालच देकर किए जा रहे धर्मांतरण पर रोक लगाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि घर वापसी का काम तेज होना चाहिए. जो लोग
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।