एनशॉर्ट्स
हांगकांग में 7 बहुमंजिला इमारतों में भीषण आग-55 की मौत, 300 लापता, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें
हांगकांग के ताईपो में कई बहुमंजिला इमारतों में बुधवार (26 नवंबर 2025) को दोपहर आग लग गई, मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है और 123 लोग घायल बताए जा रहे हैं. 300 लोग अभी भी लापता हैं. बताया जा रहा है कि आग 7 इमारतों में फैल गई है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. रॉयटर्स ने फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट (एफएसडी) के हवाले से बताया कि भीषण आग की वजह से कई लोग बिल्डिंग्स में फंस गए थे. आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी गईं. एफएसडी ने बताया कि उन्हें बुधवार (26 नवंबर 2025) को दोपहर 2.51बजे आग लगने की रिपोर्ट मिली. आग बुझाने का ऑपरेशन जारीआग बुझाने का ऑपरेशन चल रहा है. जो वीडियो सामने आए उसमें इमारतों से धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के ताइ पो जिले में कॉम्प्लेक्स के बाहर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।