एनशॉर्ट्स
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और…', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
अफगान-पाक जंग के बीच शीर्ष अफगानन तालिबान अधिकारी ने एबीपी न्यूज पर कहा, 'पाकिस्तान भाड़े की जंग लड़ता है. एक भी जंग नहीं जीता, हर बार भारत से पिटा इसीलिए अफगान नागरिकों पर हमले कर रहा है.' गुरुवार (26 फरवरी, 2026) की रात अफगानिस्तान की सेना के पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को ध्वस्त करने और 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारने के बीच अफगानिस्तान में तालिबान के शीर्ष अधिकारी और संस्कृति मंत्रालय में निदेशक कारी सईद खोशती ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने कहा कि कल बीती रात अफगान सेना की ओर से पाकिस्तानी सैन्य अड्डों पर हमले किए गए. उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को मासूम अफगान नागरिकों पर की गई पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का बदला है और ये तब तक जारी रहेगा जब तक बदला पूरा नहीं हो जाता. कारी सईद खोशती ने एबीपी न्यूज को बताया कि अफगानिस्तान के समयानुसार रात 8 बजे सेना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।