एनशॉर्ट्स
हर्षवर्धन राणे के हाथ लगी जॉन अब्राहम की 'फोर्स 3', इन 2 रोमांटिक फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस लूटेंगे एक्टर
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की किस्मत पलट गई है. 'सनम तेरी कसम' की सक्सेसफुल री-रिलीज और 'एक दीवाने की दीवानियत' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं. हर्षवर्धन के पास इस वक्त तीन शानदार फिल्में पाइपलाइन में हैं. एक्टर दो रोमांटिक और एक एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे. हर्षवर्धन राणे के हाथ जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'फोर्स 3' लग गई है. एक्टर ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर से अपनी एक फोटो शेयर की है. तस्वीर में एक्टर धोती पहने पूजा करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- 'जॉन अब्राहम ने फोर्स फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए हर्षवर्धन राणे को अपने साथ जोड़ लिया है.' मार्च 2026 में शुरू करेंगे 'फोर्स 3' की शूटिंगवहीं हर्षवर्धन राणे ने कैप्शन में लिखा- 'इस समय मैं बस जॉन सर नाम के इस देवदूत का शुक्रिया अदा कर सकता हूं. मैं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।