एनशॉर्ट्स
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते…,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मैच यानी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. इस मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक पर हो रही है. उनका बॉलिंग एक्शन सबसे ज्यादा चर्चा में है. वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाज पहली बार इस गेंदबाज का सामना करेंगे, ऐसे में आज यानी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से इस स्पिनर को लेकर सवाल किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उस्मान तारिक को लेकर सवाल किया गया तो सूर्यकुमार यादव ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है कि सिलेबस से बाहर का कुछ है. वह एक अलग तरह का गेंदबाज है. हम उसके (उस्मान तारिक) सामने सरेंडर नहीं कर सकते. हम सभी उसका सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. हम तैयार हैं." बता दें कि उस्मान तारिक के एक्शन पर कई दिग्गजों ने सवाल उठाए हैं. पाकिस्तानियों से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Leave a Reply