एनशॉर्ट्स
'हम धार्मिक सभा में हुए हमले…', ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर यहूदियों की धार्मिक सभा के दौरान हुए आतंकी हमले ने सभी को चौंका दिया है. हमलवारों ने चलते हुए उत्सव में अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले की चारों तरफ निंदा हो रही है. अब इस घटना पर पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ क्या बोले? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा, 'सिडनी के बोंडी बीच पर हुए दुखद आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. पाकिस्तान आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है. हम इस मुश्किल समय में ऑस्ट्रेलिया के लोगों और सरकार के साथ खड़े हैं.' My deepest condolences to the victims of the tragic terrorist attack at Bondi Beach, Sydney. Pakistan condemns terrorism in all its forms and manifestations.We stand in solidarity with the people and Government of Australia in
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।