एनशॉर्ट्स
'हम कैसी दुनिया में रह रहे हैं', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रोलिंग पर नोरा फतेही का फूटा गुस्सा
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच जहां दुनिया भर में लोग परेशान हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज है. आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक हर कोई अपनी राय रख रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने भी हालात को लेकर चिंता जताई और दुनिया में शांति और एकता की अपील की. लेकिन उनका ये संदेश कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब नोरा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अपनी बात खुलकर रखी हैं. किसी बात को ध्यान से सुनो…नोरा ने 3 मार्च 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि आज के समय में लोगों ने सुनने और समझने की क्षमता खो दी है. स्कूल के दिनों में हमें सिखाया जाता था कि किसी बात को ध्यान से सुनो,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।