Newz Quest
open
close

‘हमें घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए, हम तो लखपति दीदी के वोट से जीतेंगे’, राहुल-तेजस्वी पर तंज कसते हुए बोले अमित शाह

November 9, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
'हमें घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए, हम तो लखपति दीदी के वोट से जीतेंगे', राहुल-तेजस्वी पर तंज कसते हुए बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (9 नवंबर, 2025) को सासाराम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर जोरदार प्रहार किया. उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बना लिया है. हमें घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए. हम तो सासाराम के युवाओं और लखपति दीदी के वोट से जीतने आए हैं. अमित शाह ने कहा, ‘चुनाव के पहले चरण में ही लालू की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया. पहले चरण में ही तय हो चुका है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है. मगर सासाराम वालों! याद रखिए, जरा सी भी गलती हुई तो जंगलराज फिर लौट आएगा. लालटेन वालों को बिहार में आने मत देना वरना आगे बढ़ रहा बिहार फिर जंगलराज से तहस-नहस हो जाएगा.’ बिहार और देश से एक-एक घुसपैठिए को निकालेंगे- शाह

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

RELATED POSTS

View all

view all