एनशॉर्ट्स
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद सत्र का पहला दिन, SIR चर्चा पर अड़ा रहा विपक्ष, जानें किसने क्या कहा?
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विपक्ष ने एसआईआर समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया, जिसकी वजह से पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया. ऐसे में अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि मंगलवार (2 नवंबर 2025) को भी संसद में एसआईआर का मुद्दा हावी रहने वाला है. संसद सत्र शुरू होने से पहले रविवार (30 नवंबर 2025) को सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने संकेत दिया कि वे सत्र के दौरान एसआईआर मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएंगे और कार्यवाही के बाधित होने की जिम्मेदारी सरकार पर होगी. SIR पर सरकार की ओर से क्या कहा गया? किरेन रिजिजू (संसदीय कार्य मंत्री): "SIR पर चर्चा की विपक्ष की मांग सरकार के विचाराधीन है. इसे अस्वीकार नहीं किया गया है. सरकार SIR, चुनाव सुधारों सहित किसी भी विषय पर चर्चा करने के खिलाफ नहीं है, जवाब देने के लिए कुछ समय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।