एनशॉर्ट्स
स्मृति मंधाना के पापा का हुआ डिस्चार्ज, पलाश मुच्छल की मां बोलीं- शादी जल्द होगी
इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की पर्सनल लाइफ खबरों में छाई हुई है. दरअसल, उनकी शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत अचानक से खराब होने की वजह से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया. इसके बाद पलाश पर स्मृति को धोखा देने की खबरें सामने आईं. पलाश के किसी लड़की के साथ बातचीत की चैट्स वायरल हुईं. अब स्मृति के पिता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. इस सब के बीच वहीं पलाश की मां अमिता ने कहा कि सारी चीजें वैसे ही होंगी जैसे प्लान की गई थीं. उन्होंने ये भी बताया कि पलाश स्मृति के पिता के क्लोज थे, इसीलिए उन्होंने खुद शादी को पोस्टपोन किया था. 4 घंटे हॉस्पिटल में रहे थे पलाश मुच्छल पलाश मुच्छल की मां ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'हल्दी होने के बाद से हमने उसे बाहर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।