एनशॉर्ट्स
स्मृति मंदाना और पलाश मुच्छल की शादी की नई डेट वायरल, जानें क्रिकेटर के भाई ने क्या कहा
सिंगर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे. हालांकि उनकी शादी की डेट पोस्टपोन हो गई थी. पलाश पर चीटिंग के भी आरोप लग रहे थे. इस बीच अब कपल के जल्द शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं. स्मृति और पलाश की नई वेडिंग डेट वायरल हो रही है. ऐसे में स्मृति की शादी को लेकर उनके भाई श्रवण मंधाना ने भी रिएक्ट किया है. सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की नई वेडिंग डेट सामने आ रही है. कई सोशल मीडिया पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि दोनों 7 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं. हालांकि पलाश या स्मृति ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं की है और ना ही कोई नई वेडिंग डेट अनाउंस की है. हालांकि स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इन अफवाहों को खारिज किया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।