Sports
सौरव गांगुली ने सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को किया सावधान, किस बात पर कहा- 'अब ड्रॉप मत करना नहीं तो…'
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने संजू सैमसन की 97 रनों की पारी की सराहना करते हुए उन्हें टीम में नियमित तौर पर शामिल करने की सलाह दी है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल को कठिन चुनौती बताया है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार यानी 1 मार्च को करो या मरो मुकाबला खेल गया था. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. संजू की इस धमाकेदार पारी की गूंज अभी थमने का नाम नहीं ले रही है. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने संजू की बेहतरीन पारी की सराहना की है. गांगुली ने न केवल संजू की प्रतिभा की तारीफ की, बल्कि चयनकर्ताओं को एक कड़ा संदेश भी दिया है. संजू को लगातार टीम में बनाए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।