सौरव गांगुली की वाइफ डोना को जाना पड़ा पुलिस थाने, सोशल मीडिया यूजर ने हद पार कर दी; जानें मामला
November 28, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
सौरव गांगुली की वाइफ डोना को जाना पड़ा पुलिस थाने, सोशल मीडिया यूजर ने हद पार कर दी; जानें मामला
भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की पत्नी, डोना गांगुली पुलिस थाने पहुंची हैं, जहां उन्होंने अश्लील टिप्पणियों से तंग आकर शिकायत दर्ज करवाई है. डोना गांगुली, कोलकाता की प्रसिद्ध ओडिशी डांसर हैं, हाल ही में उन्होंने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में परफॉर्मेंस दिया था. इसी के बाद से उनके फेसबुक पेज को निशाना बनाया जा रहा है. इसी वजह से डोना गांगुली ने ठाकुरपुकुर थाने में बॉडी शेमिंग और अभद्र टिप्पणियों की शिकायत दर्ज करवाई है. डोना गांगुली ने अपनी शिकायत में बताया कि वो पिछले 45 वर्षों से ओडिशी डांस करते हुए पूरे विश्व भर में भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती रही हैं. एक फेसबुक पेज पर उनके लिए लगातार भद्दी टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया है. गांगुली ने बताया कि यह पोस्ट जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत शेयर किया गया है. उन्होंने उनकी छवि को धूमिल किए जाने के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:
RELATED POSTS
View all
