Politics
सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट और हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय ने लगाई वादों की झड़ी
साल 2026 चुनावी साल है. इसी सिलसिले में तमिलनाडु में भी इस साल विधानसभा चुनाव हैं. ऐसे में इस बार राजनीतिक रूप से राज्य में सक्रिय एक्टर और टीवीके पार्टी के अध्यक्ष विजय ने चुनावी वादों का ऐलान किया है. उन्होंने महाबलीपुरम में कई चुनावी वादे किए. उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार बनने पर हर परिवार को साल में 6 मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिए जाएंगे. महिलाओं को हर महीने दिए जाने वाला भत्ता बढ़ाकर 2500 रुपए प्रति महीना कर दिया जाएगा. साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलग से विभाग बनाया जाएगा. यह उनकी सीधी देखरेख में काम करेगा. एक्टर विजय ने कई योजनाओं का किया ऐलान विजय ने घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ राज्य और केंद्र सरकार कर्मचारियों को मिलेगा. इस दौरान उन्होंने अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना की भी घोषणा की. इस योजना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।