एनशॉर्ट्स
सोनिया और राहुल गांधी के लिए आज बड़ा दिन, नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट पर कोर्ट सुनाएगी फैसला
नेशनल हेराल्ड मामले में रॉउज एवन्यू कोर्ट प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले में आज शनिवार (29 नवंबर, 2025) को फैसला सुनाएगी. कोर्ट ने पिछली सुनवाई के बाद आदेश को 29 नवंबर, 2025 तक के लिए सुरक्षित रख लिया था. पिछली सुनवाई में स्पेशल सीबीआई जज विशाल गोगने ने कहा था कि ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट के निर्देश पर केस फाइल का निरीक्षण करने के बाद अतिरिक्त स्पष्टीकरण और दलीलें पेश की हैं. अदालत अब इस पर अपना आदेश शनिवार (29 नवंबर, 2025) को सुनाएगी. ED ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी समेत अन्य को बनाया आरोपी रॉउज एवन्यू कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर आदेश टाल दिया था क्योंकि उसे केस फाइलों की दोबारा जांच जरूरी लगी थी. ईडी ने इस मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीस के साथ-साथ सुमन दुबे,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।