0 1 min 2 hrs
सैमसन फ्लॉप, आयुष म्हात्रे ने ठोंकी हाफ-सेंचुरी, दुबे भी चमके, CSK ने पंजाब को दिया 210 का लक्ष्य
Sports
सैमसन फ्लॉप, आयुष म्हात्रे ने ठोंकी हाफ-सेंचुरी, दुबे भी चमके, CSK ने पंजाब को दिया 210 का लक्ष्य
Chennai Super Kings vs Punjab Kings Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बना दिए हैं. चेपॉक मैदान में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. संजू सैमसन एक बार फिर फ्लॉप रहे, लेकिन 20 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने सीजन का पहला अर्धशतक लगाया. उन्होंने 73 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. शिवम दुबे ने भी डेथ ओवरों में दर्शकों को अपने विस्फोटक अंदाज के दर्शन करवाए. संजू सैमसन केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 28 रन बनाकर चलते बने. 20 वर्षीय आयुष म्हात्रे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खाता तक नहीं खोल पाए थे, लेकिन इस बार पंजाब के विरुद्ध उन्होंने 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली. म्हात्रे ने इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए. दुबे-सरफराज चमके सरफराज खान भी पिछले मुकाबले में

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.