एनशॉर्ट्स
सेवा तीर्थ में केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक, पीएम मोदी का आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?
नए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) परिसर ‘सेवा तीर्थ’ में केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक को सरकार ने नए भारत के नवनिर्माण की दिशा में अहम कदम बताया. बैठक के बाद पीएम मोदी ने इसे राष्ट्रसेवा के नए संकल्प की शुरुआत बताया. सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण का संकल्पसरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मंत्रिमंडल ने संकल्प लिया कि सेवा तीर्थ में लिया गया हर निर्णय 140 करोड़ देशवासियों की सेवा भावना से प्रेरित होगा और राष्ट्र निर्माण के व्यापक लक्ष्य से जुड़ा रहेगा. यह भी कहा गया कि यहां की कार्य संस्कृति संविधान की मूल भावना के अनुरूप होगी. पीएम मोदी का संदेशप्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- युगाब्द 5127, विक्रम संवत 2082, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी के दिन सेवा तीर्थ में केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक हुई, जिसमें देश के लिए कई अहम फैसले लिए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।