Politics
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. इस अहम मैच में टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो बने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैंमसन, जिन्होंने दबाव भरे मुकाबले में नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले को ‘वर्चुअल क्वार्टरफाइनल’ माना जा रहा था, क्योंकि जीतने वाली टीम को सीधे सेमीफाइनल का टिकट मिलना था. भारत के सामने 196 रन का बड़ा लक्ष्य था, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती ओवरों में दो विकेट जल्दी गिर गए. ऐसे में संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली और मैच को अंत तक लेकर गए. राजनीति से लेकर क्रिकेट जगत तक मिली तारीफ संजू की इस मैच जिताऊ पारी के बाद कांग्रेस सांसद शशी थरुर ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "आज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।