Sports
सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में मिली जीत; शाहीन अफरीदी पर भारी पड़े हैरी ब्रूक
Harry Brook Century: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. दूसरी ओर पाक टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कप्तान हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए विजयी शतक लगाया अपनी टीम को अंतिम-4 में पहुंचाया. पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने अंतिम ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. शाहीन अफरीदी ने मैच में 4 विकेट लिए, लेकिन उनकी मेहनत बेकार चली गई. सेमीफाइनल में इंग्लैंड इंग्लैंड, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई है. 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड ने पारी की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट का विकेट खो दिया था. पावरप्ले खत्म होने से पहले ही जोस बटलर और जैकब बैथेल भी अपना विकेट खो चुके थे. इंग्लैंड की जीत की उम्मीद तब कम होने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।