Sports
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 के कितने मैच जीतना जरूरी? क्या है टी20 वर्ल्ड कप का नया समीकरण; यहां जानें
T20 World Cup 2026 Super-8 Semi-final Equations: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अगले चरण यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के मुकाबले पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में जगह बनाई है. इस चरण में टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. सुपर-8 में टीमें सेमीफाइनल के लिए लड़ाई करेंगी. दो ग्रुप में 4-4 टीमों को बांटा गया है, जिसमें सभी टीमों को सेमीफाइनल से पहले 3-3 मैच खेलने हैं. ग्रुप की हर टीम बाकी टीमों के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सुपर-8 में टीमें कितने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह हासिल कर सकेंगी? तो आइए सुपर-8 से सेमीफाइनल में पहुंचने तक का पूरा समीकरण समझते हैं. सुपर-8 के सेमीफाइनल का समीकरण देखिए, अगर कोई टीम सुपर-8 के तीनों ही मैच जीत लेती है, तो उसका सेमीफाइनल में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।