Sports
सेमीफाइनल की पिच को लेकर भड़के गौतम गंभीर, क्यूरेटर से नाराज; जानें क्या है इस बवाल की वजह
क्रिकेट में पिच का अहम रोल होता है. इसी कारण किसी भी बड़े मैच से पहले पिच चर्चा में आ जाती है. अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े में खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के इस मैच से पहले वानखेड़े की पिच चर्चा में है. गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इस पिच की पहली झलक सामने आई है, जो विवाद की असली वजह है. मुंबई के वानखेड़े की पिच पर हरी घास नजर आ रही है. पिच को देखकर साफ लग रहा है कि तेज गेंदबाजों को इससे काफी मदद मिलेगी. अगर इसी पिच पर भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल खेला जाता है तो गेंदबाज यहां हावी रह सकते हैं. सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल है, उसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पिच क्यूरेटर से नाखुश नजर आ रहे हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।