Sports
सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू का अब तक क्यों नहीं हुआ एलान? पाकिस्तान है इसकी वजह; जानें कैसे
T20 World Cup 2026 Semifinal Final Venue: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो गई थी. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से आठ टीम सुपर-8 में जा चुकी हैं. सुपर-8 स्टेज के मैच भी शुरू हो चुके हैं, लेकिन अब तक यह ही पता नहीं चल पाया है कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच कहां पर खेले जाएंगे. यहां जान लीजिए इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह. टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है. इसलिए कुछ मैचों की मेजबानी भारत और कुछ मुकाबले श्रीलंका में खेले जाने थे. इसी बीच पाकिस्तान का कोई भी मैच भारत में नहीं होना था, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पूर्व आईसीसी की मध्यस्थता में BCCI और PCB के बीच हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी थी. इस हाइब्रिड मॉडल का मतलब, 2024-27 तक होने वाले आईसीसी इवेंट्स में भारत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।