एनशॉर्ट्स
सेना के रिटायर्ड कर्नल पर बीयर की बोतलों से हमला, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जागी पुलिस, 5 अरेस्ट
हरियाणा के गुरुग्राम में एक सेना के रिटायर्ड कर्नल अनिल यादव (50) पर बीयर की बोतलों से हमला करने के मामला आया है. यहां 6 युवकों ने उनपर बीयर की बोतलों से हमला कर दिया. उनको लात घूसों से भी मारा. घटना 21 फरवरी की रात की बताई जा रही है. सेना के रिटायर्ड अफसर मेदांता हॉस्पिटल से एक फैमिली मेडिकल इमरजेंसी के बाद अकेले लौट रहे थे. इस दौरान दो गाड़ियों में आपसी टक्कर के बाद ऑफिसर पर दूसरे कार में बैठे लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया. इससे उन्हें चोट आईं. उनकी गाड़ी को नुकसान हुआ. उन्हें गुरुग्राम के आर्टेमिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. जहां उनका मेडिकल इलाज चल रहा है. हालांकि, उन्हें छुट्टी मिल गई है. 5 लोगों की हुई गिरफ्तारी घटना के बाद स्थानीय सेना के अधिकारियों ने मामले को कोऑर्डिनेशन और फॉलो-अप के लिए पुलिस से संपर्क किया. अब इस मामले में सेक्टर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।