एनशॉर्ट्स
सूर्यकुमार यादव के होते हुए शार्दुल ठाकुर को मिल गई कप्तानी, सूर्या के अलावा सरफराज और शिवम दुबे भी टीम में
2025 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का एलान कर दिया गया है. हैरानी की बात यह है कि टीम में सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और सरफराज खान के होने के बावजूद बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम की कमान सौंपी गई है. मुंबई इस टूर्नामेंट की गत विजेता है. मुंबई ने पिछले साल श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का खिताब जीता था, लेकिन चोटिल होने की वजह से वह मौजूदा टीम का हिस्सा नहीं हैं. टीम में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं. टीम में विकेटकीपर के रूप में अंगकृष रघुवंशी और हार्दिक तमोर शामिल हैं. साथ ही तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे और स्पिन ऑलराउंडर तनुश कोटियन को भी जगह मिली है. 26 नवंबर को लखनऊ में पहला मैच खेलेगी मुंबई की टीम इस सीजन में रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में अब तक पांच मैचों में तीन शतक और एक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।