एनशॉर्ट्स
'सुसाइड की कोशिश की', यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शेयर किया लास्ट व्लॉग, बोले- इंटरकास्ट मैरिज की वजह से पेरेंट्स टॉर्चर कर रहे
यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल को UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है. उनके वीडियोज यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हुए. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो बहुत डिस्टर्बिंग नजर आए. उन्होंने मेंटल हैरेसमेंट और टॉर्चर के बारे में भी बताया. अनुराग ने बताया कि उनके पेरेंट्स और भाई-बहन उन्हें इंटरकास्ट मैरिज की वजह से टॉर्चर कर रहे हैं. अनुराग डोभाल ने बताया पूरा सच अनुराग ने वीडियो में बताया कि वो यूट्यूब छोड़ रहे हैं और ये उनका लास्ट व्लॉग है. अनुराग वीडियो में बहुत रोते हैं. अनुराग ने कहा, 'पिछले कुछ महीनों से मेरी जिंदगी इतनी ड्रास्टिकली चेंज हुई है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक के छोड़ेगी.' 2 घंटे लंबे वीडियो में अनुराग ने अपने मुश्किल दौर के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि जब वो 14 साल के थे तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।