एनशॉर्ट्स
सुष्मिता सेन बर्थडे: बिन शादी दो बेटियों की मां बनीं, 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर दिया था मुंहतोड़ जवाब
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. छोटे शहर से आई इस हसीना ने अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत ना केवल विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपनी दमदार अदाकारी से एक छाप छोड़ी है. वहीं सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों मे रहीं. वे बिना शादी किए दो बेटियों की प्राउड मां भी हैं. चलिए आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं. 1994 में मिस यूनिवर्स का जीता था खिताब1975 में एक बंगाली परिवार में जन्मी सुष्मिता सेन हैदराबाद की रहने वाली हैं. उनके पिता, सुबीर सेन, भारतीय वायु सेना के पूर्व विंग कमांडर थे और उनकी मां, शुभ्रा सेन, एक जूलरी डिजाइनर हैं. मॉडलिंग की दुनिया में उनका सफर 1994 में फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में एंट्री करने के साथ शुरू हुआ. उन्होंने मिस यूनिवर्स
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।