एनशॉर्ट्स
'सुरक्षा की गारंटी…' इजरायल में फंसे अपने नागरिकों को निकालने को लेकर US का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते पूरे मिडिल ईस्ट में जंग की आग भड़की हुई है. तेहरान की ओर से भी जवाबी हमले किए जा रहे हैं. ऐसे में इजरायल में यूएस नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा चिंता का विषय बना है. जिस पर अमेरिका ने साफ किया है कि मौजूदा हालात ऐसे नहीं हैं कि वह अपने नागरिकों को इजरायल से बाहर निकाल पाए. यूएस ने यरुशलम में अपने दूतावास के जरिए अमेरिकी नागरिकों और कर्मचारियों को अपने घर और इलाकों में सुरक्षितर रहने के लिए कहा है. अमेरिकी एंबेसी का क्या कहना? यरूशलम में अमेरिकी दूतावास की ओर से कहा गया है कि , वर्तमान हालात में इजरायल से अमेरिकी नागरिकों को बाहर निकलाने या उनको सीधे तौर पर कोई सहायता देना संभव नहीं है. ऐसे में घरों और आसपास के इलाकों में सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की. दूतावास का यह बयान उन लोगों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।