एनशॉर्ट्स
सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, दुनिया पर फोड़ा टैरिफ बम, जानें अब कितना वसूलेगा अमेरिका?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ में फिर से बदलाव किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका अब दुनिया भर के देशों पर लागू 10 फीसदी टैरिफ को बढ़ाकर 15 फीसदी कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि कई देशों ने दशकों तक अमेरिका को लूटा है और ये फैसला उसी के जवाब में लिया गया है. ट्रंप ने यह कदम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद उठाया गया है जिसमें आर्थिक आपातकालीन कानून के तहत लगाए गए टैरिफ के खिलाफ फैसला सुनाया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार ने यह कदम कानून के दायरे में रहकर उठाया और पहले भी इसका इस्तेमाल किया जा चुका है. ट्रंप के मुताबिक टैरिफ पॉलिसी अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत ओर घरेलू उद्योगों की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में मेक अमेरिका ग्रेट अगेन का जिक्र कर इस बात
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।