एनशॉर्ट्स
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ…'
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने न्यापालिका से जुड़े विषय में अपनी गलती को स्वीकार किया है. NCERT (National Council of Educational Research and Training) ने मंगलवार (24 फरवरी) को कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई किताब Exploring Society: India and Beyond Vol II जारी की थी. किताब आने के बाद यह पाया गया कि अध्याय-4, जिसका शीर्षक The Role of Judiciary in our Society (पृष्ठ 125-142) है, उसमें कुछ अनुचित सामग्री और निर्णय संबंधी त्रुटि अनजाने में शामिल हो गई हैं. किताब के वितरण पर लगी रोकस्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (शिक्षा मंत्रालय) ने भी इस पर आपत्ति दर्ज की और निर्देश दिया कि अगली सूचना तक इस किताब के वितरण पर रोक लगाई जाए. NCERT ने शिक्षा मंत्रालय के इन निर्देशों का पालन किया है. NCERT ने विवादित पाठ The Role of Judiciary in our Society को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है. न्यायपालिका का सम्मान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।