एनशॉर्ट्स
सुपरवेपन 'पिनाका', 44 सेकंड में करता है 72 रॉकेट फायर, जानें कितनी है इसकी कीमत?
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना ने हाल ही में राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में स्वदेशी पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम की लाइव फायरिंग ड्रिल आयोजित की. इसे पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सैन्य तैयारी के सशक्त संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है. क्यों कहा जाता है इसे ‘पिनाका’? इस रॉकेट सिस्टम का नाम भगवान शिव के पौराणिक धनुष ‘पिनाका’ पर रखा गया है. मल्टी-बैरल डिजाइन के कारण यह सिस्टम एक साथ कई रॉकेट दागने में सक्षम है. DRDO ने इसे डिजाइन किया है, जबकि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और लार्सन एंड टुब्रो जैसी कंपनियों ने इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल में तैयार किया है. 44 सेकंड में 72 रॉकेट दागने की क्षमता पिनाका की खासियत इसकी जबरदस्त फायरिंग स्पीड है. यह मात्र 44 सेकंड में 72 रॉकेट लॉन्च कर सकता है, जो लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखते हैं. इसका
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।