एनशॉर्ट्स
सुनील गावस्कर का अनोखा वादा, बताया महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर कैसे करेंगे सेलीब्रेट
महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया. इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने एक मजेदार वादा किया है. उन्होंने कहा है कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है, तो वे जेमिमा रोड्रिग्स के साथ डुएट गाना गाएंगे. जेमिमा के साथ कुछ यूं सेलीब्रेट करेंगे गावस्कर गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है और जेमिमा तैयार हों, तो हम दोनों एक साथ गाना गाएंगे. वो गिटार बजाएंगी और मैं गाऊंगा.” उन्होंने बताया कि दोनों ने इससे पहले भी BCCI Awards 2024 में ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना साथ में गाया था. उस समय जेमिमा गिटार बजा रही थी और वो गाना गा रहे थे. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर वो एक बूढ़े आदमी के साथ फिर से गाना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।