एनशॉर्ट्स
सुनिता आहूजा को अगले जन्म में गोविंदा पति के तौर पर नहीं चाहिए, बोलीं- हीरोइन के साथ समय बिताते हैं
एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनिता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वो पति गोविंदा और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर बातें करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की. उन्होंने स्टार वाइफ की अपनी जर्नी के बारे में बताया और कहा कि वो अगले जन्म में गोविंदा को अपने पति के तौर पर नहीं देखना चाहती हैं. सुनिता ने पिंकविला से बातचीत में कहा, 'अपने आप को संभालकर रखना चाहिए. जवानी में इंसान गलती करता है. मैंने तो की है. गोविंदा ने भी की है. लेकिन जब आपकी एक उम्र हो जाती है और तब गलतियां करते हो तो ये शोभा नहीं देता है. और क्यों करो. आपकी अच्छी फैमिली है. बीवी है, सुंदर बच्चे हैं. तो क्यों? गोविंदा का सोचना अलग है और मेरा सोचना अलग है. मैं आज जिंदा भी हूं क्योंकि मुझे अपने बच्चों से बहुत प्यार है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।