एनशॉर्ट्स
सीरीज हारने का हमपर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि…, रवींद्र जडेजा का बयान पढ़ सिर पकड़ लेंगे आप
गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया हार की कगार पर है. कोलकाता टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम अगर यह मैच हारती है तो फिर उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा. चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रनों का लक्ष्य रखा. दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 27 रनों पर दो विकेट गंवा दिए. साई सुदर्शन और कुलदीप यादव नाबाद लौटे. अब अंतिम दिन भारत को जीत के लिए 522 रन बनाने हैं, जो लगभग असंभव है. वहीं दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 8 विकेट लेने हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हार का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि दूसरे टेस्ट में ड्रॉ कराना युवा टीम के लिए 'जीत' जैसा होगा.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।