एनशॉर्ट्स
सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट का निधन, एक दिन पहले हुई थी हार्ट सर्जरी, मीडिया में शोक
एबीपी न्यूज की सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट का निधन हो गया है. वे कुछ समय से बीमार थी और उनकी मुंबई के लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई थी. इलाज के दौरान उन्होने दम तोड़ दिया. विभा कौल के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके तमाम सहकर्मियों ने उनके निधन पर शोक जताया है. क्या है विभा कौल भट्ट के निधन की वजहजानकारी के मुताबिक विभा लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं. उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी. सब ठीक था लेकिन अचानक उनकी हालात बिगड़ गई और उनका असामयिक निधन हो गया. जर्नलिस्ट मिलिंद खांडेकर ने विभा के निधन पर जताया शोकजर्नलिस्ट मिलिंद खांडेकर ने सोशल मीडिया पर विभा की तस्वीर शेयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “ सुबह पता चला, अब तक यकीन नहीं हो रहा. विभा कौल भट्ट को विनम्र श्रद्धांजलि. एबीपी न्यूज़ के शो सास बहू और साज़िश की कर्ता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।