एनशॉर्ट्स
सिर्फ GE-404 ही नहीं और भी डील होनी हैं… अमेरिका और भारत की डिफेंस डील पर इंडियन कर्नल ने PAK एक्सपर्ट को दिया मुंहतोड़ जवाब
तेजस हल्के लड़ाकू विमान कार्यक्रम के लिए भारत और अमेरिका के बीच बड़ी डील हुई है. डील के तहत अमेरिका भारत को 113 जीई-404 इंजन देगा. अब डील को लेकर पाकिस्तान टेंशन में आ गया और उसको इस डील से बड़ी परेशानी हो रही है. पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने डील को लेकर तंज कसते हुए सवाल किया है कि क्या भारत को ये इंजन मिल पाएंगे क्योंकि पिछली बार अमेरिका ने कोविड की वजह से ये देने से मना कर दिया था. उनके इन सवालों पर भारतीय सेना के कर्नल (रिटायर्ड) शैलेंद्र सिंह ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. कमर चीमा ने सवाल किया था कि 113 यूएस इंजन फाइटर जेट तेजस के लिए आ रहे हैं. पहले भी ये डील हुई थी, लेकिन तब अमेरिका ने ये जेट्स नहीं दिए थे. उन्होंने कहा कि इंडिया के मिग-21 फाइटर जेट्स रिटायर हो गए हैं. भारत कितना परेशान है इस वक्त
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।