एनशॉर्ट्स
सिर्फ 17 साल की उम्र में जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, पद्मिनी कोल्हापुरे की वो कहानी जिसने बॉलीवुड को चौंका दिया
जब भी हिंदी सिनेमा की बात होती है, तो 80 के दशक की कुछ एक्ट्रेसेज आज भी दर्शकों को याद आती हैं. उन्हीं में से एक हैं पद्मिनी कोल्हापुरे, जिनकी मुस्कान और आंखें हर किरदार में जान डाल देती थीं. उस दौर में जब ज्यादातर एक्ट्रेसेज ग्लैमर और डांस पर निर्भर थीं, तब पद्मिनी अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत रही थीं. उनकी कड़ी मेहनत और एक्टिंग के लिए जुनून का ही नतीजा था कि महज 17 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म जगत में बड़ा मुकाम हासिल किया. इतनी कम उम्र में उन्होंने फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतकर सबको हैरान कर दिया था. पद्मिनी कोल्हापुरे के बारें में पद्मिनी कोल्हापुरे का जन्म 1 नवंबर 1965 को मुंबई के एक मराठी परिवार में हुआ था. उनके पिता, पंढरीनाथ कोल्हापुरे, जाने-माने शास्त्रीय गायक और वीणा वादक थे. घर में संगीत का माहौल था, इसलिए पद्मिनी भी शुरू से ही संगीत से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।