एनशॉर्ट्स
'सिर्फ उन्हीं ने अपनी मां का दूध पिया है', मोहन भागवत के घर वापसी वाले बयान पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत की घर वापसी वाली टिप्पणी को लेकर तीखा हमला किया है. मदनी ने कहा कि आज देश के भीतर नफ़रत की आग भड़काई जा रही है और हत्या-हिंसा का माहौल बना हुआ है. मौलाना अरशद मदनी ने बुधवार (18 फरवरी) को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जो बातें 70 वर्षों में कहने वाले पैदा नहीं हुए थे, आज वो बातें कही जा रही हैं कि 20 करोड़ मुसलमानों की घर वापसी कराई जाएगी. ऐसा लगता है मानो सिर्फ उन्हीं लोगों ने अपनी मां का दूध पिया है, बाकी और किसी ने नहीं जबकि सच्चाई यह है कि हर वह आवाज़ जो देश को तबाही, बर्बादी, बदअमनी और आपसी दुश्मनी की ओर ले जाए, वह देश के प्रति वफादारी की आवाज नहीं हो सकती. 'नफ़रत की आग भड़काई जा रही है' मदनी ने कहा कि आज देश के भीतर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।