एनशॉर्ट्स
सिरोही में पलटा तेल से भरा टैंकर, भरने के लिए उमड़ी भीड़
राजस्थान के सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना इलाके से गुजरने वाले फोरलेन हाइवे पर सोमवार अल सुबह खाद्य तेल से भरा एक टैंकर असंतुलित होकर पलट गया. टैंकर के पलटते ही उसमें भरा सैकड़ों लीटर तेल सड़क पर फैल गया और बहने लगा. सुबह होने पर आसपास के लोगों की नजर सड़क पर बहते तेल पर पड़ी. देखते ही देखते लोग मौके पर जुटने लगे. जिसे जो बर्तन मिला, बाल्टी, केन, बोतल या अन्य बर्तन लेकर लोग टैंकर से बह रहे तेल को भरते नजर आए. कुछ ही समय में वहां तेल भरने की होड़ मच गई. भीड़ में महिला, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल थे. आपदा को अवसर में बदलते हुए लोग तेल ले जाने में जुट गए. घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।