एनशॉर्ट्स
सिंगर पलक मुच्छल करवा चुकी हैं 3800 से ज्यादा बच्चों के दिल की सर्जरी, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल अपने शानदार गानों के साथ ही समाज सेवा के लिए भी जानी जाती हैं. वह जितना भी कमाती हैं, उसका अधिकांश हिस्सा गरीब बच्चों के स्वास्थ्य पर खर्च कर देती हैं. सिंगर अब तक 3800 से ज्यादा बच्चों की दिल की सर्जरी करा चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे जुड़े पोस्ट शेयर किए हैं और फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की है. पलक मुच्छल चलाती हैं हार्ट फाउंडेशन पलक मुच्छल अपने भाई पलाश के सथ मिलकर हार्ट फाउंडेशन चलाती हैं, जिसका नाम है पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन. इस फाउंडेशन के जरिए सिंगर अभी तक 3 हजार 8 सौ से ज्यादा बच्चों के दिल की सर्जरी करा चुकी हैं और अब भी बहुत सारी सर्जरी वेटिंग लिस्ट में हैं. उन्होंने इससे पहले वीडियो भी शेयर किया था और लोगों से ज्यादा से ज्यादा दान देने की अपील की थी. उन्होंने लोगों से अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।