एनशॉर्ट्स
सानिया मिर्जा ने दूसरे बच्चे के लिए करवाए थे एग्स फ्रीज, कहा- 'मैं हर किसी को इसकी सलाह दूंगी'
भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी. शादी के बाद दोनों एक बेटे इजहान के पेरेंट्स बने. हालांकि 2024 में कपल का तलाक हो गया था. सानिया मिर्जा ने अपने बेटे इजहान को नैचुरली कंसीव किया था. लेकिन अब तलाक के दो साल बाद उन्होंने खुलासा किया है कि दूसरे बच्चे के लिए उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवाए थे. सानिया मिर्जा ने अपने पॉडकास्ट पर फराह खान से बात करते हुए अपने एग्स फ्रीज करने का खुलासा किया. उन्होंने कहा- मैं अपने एग्स को फ्रीज करवाना चाहती थी और मैंने आपसे कॉन्टैक्ट किया था और आपने मुझे अपनी डॉक्टर फिरोजा पारिख से मिलवाया. 'मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे'सानिया मिर्जा ने आगे एग्स फ्रीजिंग की अहमियत बताते हुए कहा- 'मैं इसे हर किसी को इसकी सलाह देती हूं क्योंकि बायोलॉजिकल क्लॉक चल रहा है. मान लीजिए आप एक और बच्चा चाहते हैं या
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।