एनशॉर्ट्स
सानिया मिर्जा का खुलासा! शोएब मलिक के साथ तलाक के बाद आए पैनिक अटैक में ये खास दोस्ट बनी सहारा
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पहली बार अपने तलाक के बाद झेले मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि जब उनकी जिंदगी सबसे ज्यादा उथल-पुथल में थी, तब उन्हें पैनिक अटैक आया था. उस वक्त उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी उनकी करीबी दोस्त फराह खान. सानिया ने अपने नए यूट्यूब टॉक शो “सर्विंग इट अप विद सानिया” के पहले एपिसोड में इस भावुक पल को साझा किया. उनके इस शो में फराह खान पहली मेहमान बनी. बातचीत के दौरान सानिया ने कहा, “मैं कैमरे पर यह कहना नहीं चाहती थी, लेकिन यह मेरे जीवन का सबसे कठिन समय था. उस दिन मेरा लाइव शो था और मैं पूरी तरह टूट चुकी थी. मैं कांप रही थी, और अगर फराह वहां नहीं होतीं तो मैं वह शो नहीं कर पाती.” सानिया के मुताबिक, फराह खान उसी वक्त बिना किसी तैयारी के, सिर्फ पायजामा और चप्पल पहनकर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।