Sports
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
Nepal vs Scotland Scorecard: स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बना लिए हैं. दोनों टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन साख बचाने की लड़ाई में स्कॉटलैंड की ओर से माइकल जोन्स ने 71 रनों की जुझारू पारी खेली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. अंतिम ओवरों में नेपाल के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की. पहले बल्लेबाजी करने आई स्कॉटलैंड को माइकल जोन्स और जॉर्ज मुनसे ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच 80 रनों की सलामी साझेदारी हुई. मुनसे 27 रन बनाकर आउट हुए, दूसरी ओर माइकल स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 45 गेंद में 71 रनों की पारी खेली. नेपाल का जबरदस्त कमबैक एक समय स्कॉटलैंड ने सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए थे. पारी में लगभग 5 ओवर बचे थे और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।