एनशॉर्ट्स
साइमन हार्मर के 27 विकेट, 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बनने के बाद बताया भारतीय बल्लेबाजों के लिए क्या था प्लान
एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हार गई. दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में 30 रन से हार का सामना करने वाली टीम इंडिया को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में 408 रन के रिकॉर्ड अंतर से हार का सामना करना पड़ा. टेस्ट क्रिकेट में भारत की ये सबसे बड़ी हार है. इस टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा दक्षिण अफ्रीका के 36 साल के स्पिनर साइमन हार्मर रहे. गुवाहाटी में साइमन हार्मर भारत की हार की सबसे बड़ी वजह बने. दूसरी पारी में 6 विकेट समेत उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट झटके. साइमन हार्मर को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब मिला. हार्मर ने कोलकाता टेस्ट में भी 8 विकेट लिए थे. 17 विकेट लेने वाले दाएं हाथ के इस ऑफ स्पिनर को सीरीज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।