एनशॉर्ट्स
'सही समय आने पर देंगे जवाब', पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने दी वॉर्निंग; शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
पाकिस्तान ने मंगलवार (25 नवंबर, 2025) की आधी रात में अफगानिस्तान के कई रिहायशी इलाकों पर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है. इन हमलों में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 9 बच्चे शामिल हैं. पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई इस हरकत से अफगानिस्तान भड़क उठा है और तालिबानी सरकार ने पाकिस्तान को चेतावनी तक दे दी है. पाकिस्तानी हमले पर तालिबान प्रशासन ने दी धमकी अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया. मुजाहिद ने पाकिस्तानी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘बीती रात 1 बजे (भारतीय समयानुसार) पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका, कुनार और खोस्त प्रांत में हवाई हमला कर दिया था. यह हमले अफगानिस्तान की सीमा और सभी अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के स्पष्ट उल्लंघन हैं. जिसमें खोस्त के गुरबाज जिले में हमला एक रिहाइशी मकान में किया गया, जिसमें 9 बच्चों की मौत हो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।