एनशॉर्ट्स
सलीम खान को हुआ था ब्रेन हैमरेज, डॉक्टर बोले- MRI, सिटी स्कैन हुआ, लीलावती हॉस्पिटल का मेडिकल बुलेटिन पढ़ें
सलमान खान के पिता सलीम खान मंगलवार से अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं बीते दिन सुपरस्टार सहित उनके परिवार के कई सदस्यों और तमाम सेलेब्स को अस्पताल में स्पॉट किया गया. हालांकि सलमान खान के परिवार ने अभी तक सलीम खान की हेल्थ को लेकर कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं की है. लेकिन बुधवार को लीलावती अस्पताल ने दिग्गज स्क्रीन राइटर का मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट दिया. साथ ही ये भी बताया कि उन्हें अस्पताल से कब डिस्चार्ज किया जाएगा. डॉक्टरों ने कहा है कि सलीम खान ठीक है और उन्हें वेंटिलेटर से कल हटाया जाएगा. उनकी रिकवरी में टाइम लगेगा. कल सवेरे करीब 8 बजे डॉक्टर संजीव चोपड़ा ने सलीम खान को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया था. सलीम खान को क्यों कराया गया अस्पताल में एडमिटलीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सलीम खान का मेडिकल बुलेटिन जारी कर बाताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती क्यों कराया गया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।