Sports
सलमान आगा की पत्नी और बेटे को गालियां, पाकिस्तानियों ने हद पार की, करना पड़ा सोशल मीडिया पोस्ट
बीते मंगलवार इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान को 2 विकेट की करीबी हार का सामना करना पड़ा. हैरी ब्रूक की 100 रनों की शतकीय पारी के आगे पाक टीम चित्त हो गई, जिसके कारण उसकी सेमीफाइनल में जाने की राह बहुत मुश्किल नजर आने लगी है. पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के विरुद्ध बारिश की भेंट चढ़ गया था. अब अंतिम-4 में जाने के लिए पाकिस्तान दूसरी टीमों पर निर्भर है और टीम के इस प्रदर्शन के लिए कप्तान सलमान आगा को ट्रोल किया जा रहा है. लोगों ने सलमान के परिवार तक को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. इस पर पाक कप्तान की पत्नी सबा मंजर को सामने आना पड़ा है. पाकिस्तान के मैच हारने के बाद सबा मंजर ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उन लोगों को सख्त संदेश दिया, जो उन्हें और उनके बेटे को सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे थे. इंस्टाग्राम पर सबा मंजर ने लिखा, "मुझे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।